बाराबंकी। विकासखंड सिरौलीगौसपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें दिलीप कुमार तिवारी, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कटका सिरौलीगौसपुर को ब्लॉक अध्यक्ष, अपर्णा श्रीवास्तव स अ प्राथमिक विद्यालय कित्तूर2 सिरौलीगौसपुर को महिला उपाध्यक्ष ,रुद्र प्रताप पाण्डेय, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर को ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप अवस्थी, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय तेलवारी सिरौलीगौसपुर को ब्लॉक मंत्री तथा सूरज वर्मा, सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय गिदरापुर को ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सूरतगंज अध्यक्ष पद पर अरविंद प्रताप सिंह को दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मजबूत और सक्रिय टीम ही संगठन की वास्तविक ताकत होती है। नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में डॉ. राकेश सिंह, उमा नाथ मिश्रा, डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, श्याम किशोर बाजपेई, राजेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, जय कुमार, ललित पाण्डेय, दीपक कुमार, शिवा कांत शुक्ला, पंकज वर्मा, अखिलेश वर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह , अमित कुमार , आलोक कांत मिश्रा , शशांक स्वरूप ,विनोद कुमार वर्मा ,कपिल श्रीवास्तव , मनोज सिंह , कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता एवं शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed