एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

​रामपुर/उत्तर प्रदेश : जनपद रामपुर में घटित रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, जिसमें ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही लता और उनके 2 वर्षीय मासूम बेटे की डंपर की टक्कर के बाद कार में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, पर रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। सांसद ने इस घटना को व्यवस्था की विफलता बताते हुए जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की
सांसद नदवी ने कहा, “एक मां और उसके मासूम बच्चे का इस तरह जिंदा जल जाना रूह कंपा देने वाली घटना है। यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम डंपरों का आतंक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
​जिला प्रशासन से तीखे सवाल: सांसद ने जिला प्रशासन से पूछा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद रात के समय डंपरों की रफ्तार और उनके संचालन पर नियंत्रण क्यों नहीं लगाया जा सका? उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही।
​ उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए और डंपरों के संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू की जाए।
​खड़ा रुख और कार्रवाई: सांसद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी सड़कों से इन “मौत के सौदागरों” (अनियंत्रित डंपरों) को नहीं हटाया गया, तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
​”खाकी वर्दी में देश की सेवा करने वाली एक बेटी और उसके नन्हे बच्चे की बलि चढ़ जाना बेहद शर्मनाक है। रामपुर की सड़कों पर डंपरों का यह खूनी खेल अब और बर्दाश्त नहीं होगा। प्रशासन को इस पर स्थायी रोक लगानी ही होगी।”
— मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, सांसद (रामपुर)
ने आश्वासन दिया है कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और विधानसभा से लेकर संसद तक इस सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाएंगे यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed