
एम डी न्यूज़ ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट
इंदरगढ़ कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तगण 1. विनौआ उर्फ विनोद कुमार पुत्र बच्चू गिहार सम्बन्धित वाद संख्या 24983/24 अ0सं0- 117/24 धारा 60 आब0 अधि0 2.रिंकू पुत्र नन्हे गिहार सम्बन्धित वाद संख्या 5445/21 व अ0सं0 189/20 धारा 60 आबकारी अधि0 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
