एम डी न्यूज़ विनीत तिवारी (लखीमपुर) की रिपोर्ट

जनपद लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जनपद सीमा पर ओयल सुन्शी नहर के पास ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता एवं संजय गुप्ता के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों का काफिला मौजूद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की गई

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed