उन्नाव/लखनऊ। 26 फ़रवरी 2026 को सर्व समाज नागरिक सेवा समिति (रजि.) के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रवक्ता रेहान अली ने नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सानिया खान से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान रेहान अली ने संगठन द्वारा प्रदेश और देश स्तर पर चलाए जा रहे जनसेवा अभियानों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में आम नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। कई बार जानकारी के अभाव में लोग न्याय से वंचित रह जाते हैं, जिसे दूर करने के लिए समाजिक संगठनों और विधि विशेषज्ञों का समन्वय जरूरी है।
एडवोकेट सानिया खान ने भी सामाजिक संगठनों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि यदि कानून की सही जानकारी आमजन तक पहुंचे तो अनेक विवाद प्रारंभिक स्तर पर ही सुलझाए जा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिला अधिकार, अल्पसंख्यक अधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता और जागरूकता शिविरों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है।
बैठक में भविष्य में संयुक्त रूप से कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार एवं परामर्श शिविर आयोजित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। रेहान अली ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए विशेषज्ञों के साथ मिलकर ठोस पहल करना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को न्याय सुलभ हो, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
अंत में रेहान अली ने एडवोकेट सानिया खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को आगे की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। यह मुलाकात सामाजिक सरोकारों और कानूनी सहयोग के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है

