*एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला रिपोर्टर यूसुफ

देश की खुशहाली, भाईचारे और तरक्की के लिए मांगी गई दुआएंरामपुर से सांसद और संसद भवन स्थित नई दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम, मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने रमजान-उल-मुबारक की 13वीं तरावीह के दिन संसद परिसर मौजूद नई दिल्ली जामा मस्जिद में पवित्र कुरान (कलाम-ए-पाक) मुकम्मल करने की ऐतिहासिक सआदत हासिल की। इस रूहानी महफ़िल पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।कुरान मुकम्मल होने के उपरांत आयोजित विशेष दुआ में मौलाना नदवी ने भावुक अपील करते हुए देश के उज्जवल भविष्य के लिए दुआ कीदेश के हर कोने में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारा कायम रहे।भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरे। देश के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ज्ञान का प्रकाश फैले ताकि आने वाली नस्लें शिक्षित और तहज़ीब याफ़्ता बनें। माहे रमजान का यह महीना हमें गरीबों के दर्द को समझने और निस्वार्थ सेवा करने का संदेश देता है।इस मुबारक मौके पर अरशद मदनी (इमाम, मोतीलाल नेहरू मस्जिद), राय साहब (पूर्व कमिश्नर, दिल्ली) और डॉ. हफीर्जुरहमान दुआ मैं मौजूद रहे।साथ ही, कफ़ील , सैफ अनवर,सांसद प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट मौलाना रफी नूरी, नासिर शेख, आसिफ अली, जमील सैफी, सैफ, पूर्व प्रधान सत्तार, डॉ. आज़म, अब्दुल्लाह, सलीम, मुकर्रम, अरशद अली एडवोकेट, मास्टर अख्तर अली और वाजिद हाफिज सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियां भी इस रूहानी मजलिस का हिस्सा बने।सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सभी उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पवित्र कुरान का मुकम्मल होना न केवल एक धार्मिक रसूमात है, और यह सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संकल्प भी है। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *