जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता की रिपोर्ट

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन कार्यालय मसौली में राहुल गुप्ता के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान होली मिलन समारोह भी मनाया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया।

बैठक के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने थाना मसौली पहुंचकर थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी का होली के शुभ अवसर पर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत, ब्लॉक महासचिव मनोज यादव, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम, ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद रईस, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद अतीक, ब्लॉक सचिव राज नारायण, ब्लॉक सचिव कफिल अहमद, मोहम्मद सलीम, ब्लॉक मीडिया प्रभारी अभय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *