एम डी न्यूज़ विशाल गुप्ता जिला संवाददाता की रिपोर्ट

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली मुबारकपुर निवासी सुरेंद्र वर्मा के पुत्र में अनुपम वर्मा का आज पूरे कस्बे में सभी सम्मानित व्यक्ति ने फूल मालाओं से स्वागत किया यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे सामने आ गए हैं। रसौली मुबारकपुर के रहने वाले अनुपम वर्मा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। अनुपम वर्मा वर्तमान में Ayodhya के सोहावल में बीडीओ (BDO) पद पर तैनात हैं। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की पूरे कस्बे में मानो जैसे कोई त्योहार मनाया जा रहा है सभी के चेहरे पर खुशी की लहर दिख रही है गाजे-बाजे के साथ उन्हें खुली कार में बिठा कर क्षेत्र में सभी का आशीर्वाद दिलाते हुए व जगह जगह मिष्ठान खिलाकर उन्हें उनके घर तक लाया गया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed