तहसील में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का किया बहिष्कार नहीं किया न्यायिक कार्य।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं,दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील दातागंज कि कल हुई आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय दिया गया था। कि कल तहसीलदार न्यायालय दातागंज में कोई अधिवक्ता न्यायालय का कार्य नहीं करेगा उसी क्रम में आज तहसील के कार्यरत अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय दातागंज में कोई न्याय कार्य नहीं किया जिससे बाद कार्यों को वापस लौटना पड़ा। समान सचिव संतोष यादव ने इस आशय का पत्र तहसीलदार न्यायालय सहित जिलाधिकारी बदायूं, व उप जिलाधिकारी दातागंज को लिखित में भी अवगत कराया है। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील दातागंजअध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता का कहना है। सोमवार को उप जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करेंगे उसके उपरांत अधिवक्ता साथियों से विचार विमर्श के बाद आगे की रणनीति तैय की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *