मुजफ्फरनगर,थाना रामराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, जनपद मुजफ्फरनगर, जानसठ क्षेत्राधिकारी रूपाली राव के निर्देशन मे एंव थाना प्रभारी रवेंन्द्र सिह यादव के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक, 07,03,2029, को थाना रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक हर्षित शर्मा पुलिस टीम के साथ मीरापुर जाने वाले रास्ते पर कोल्हु के पास रात्रि में चेकिंग कर रहे थे।

तभी मीरापुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस टीम ने टोर्च की रोशनी देकर चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने लगा। तो पुलिस टीम ने हल्की सी दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से , 01,तमंचा, 315, बोर व , 01,जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम अमन, पुत्र सुनील निवासी ग्राम करीमपुर थाना बहसुमा जनपद मेरठ बताया। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *