लखनऊ।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में AIMIM पार्टी की ओर से रोज़ा अफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अफ्तार कार्यक्रम लखनऊ के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कैंपल रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

अफ्तार पार्टी के बाद प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. लाइक हसन भी मौजूद रहे।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

अफ्तार के बाद बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली और कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा।

एम डी न्यूज़ ब्यूरो लखनऊ (मो. शाबान)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed