महिला सुरक्षा पर लखनऊ पुलिस की सख्त कार्रवाई, अपराधों में 20% की कमी

लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले एक वर्ष में महिला संबंधी अपराधों में करीब 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन में लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों में रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल की है। कुछ मामलों में तो 24 घंटे के भीतर ही चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी गई।

वहीं ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महिला अपराधों के 284 आरोपियों को सजा दिलाई गई है। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करने वाले दो इनामी अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया

शहर के सभी 53 थानों में मिशन शक्ति केंद्र और पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं। साथ ही पिंक पेट्रोलिंग, महिला चौपाल और सेफ सिटी सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को और मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 3900 से अधिक महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया है।

लखनऊ पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी और सख्ती के साथ जारी रहेगा।


एम डी न्यूज़ ब्यूरो लखनऊ मो. शाबान

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed