ब्रेकिंग न्यूज

एम डी न्यूज समाचार बाह
रिपोर्टर – कृष्णा ओझा

पिनाहट (आगरा)। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द ने संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम शेरब, पिनाहट ब्लॉक निवासी श्री हाकिम ओझा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्णा ओझा ने हाकिम ओझा की सक्रियता और किसानों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ब्लॉक महासचिव, पिनाहट (आगरा) के पद पर नियुक्त किया है। इस दौरान राकेश कुमार झा, रामब्रेस कुमार और श्री भगवान शर्मा भी मौजूद रहे।

किसानों के हित में करेंगे कार्य
मनोनयन पत्र जारी करते हुए कृष्णा ओझा ने विश्वास जताया कि हाकिम ओझा अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे और क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हाकिम ओझा के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त ब्लॉक महासचिव ने जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए हाकिम ओझा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“मेरा मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों के हितों की रक्षा करना और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किसानों की आवाज को बुलंद करने का कार्य करूंगा।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed