रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)


लखीमपुर खीरी:
शहर के रामापुर के पास स्थित सिद्ध बाबा खखरा चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीएनजी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक से तेज गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन चौराहे के सभी रास्तों को बंद कर दिया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अधिकारियों ने आसपास के लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम द्वारा गैस रिसाव को नियंत्रित करने के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed