बिल्सी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 12 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मानसिक रोगों से संबंधित मरीजों की नि:शुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्साधीक्षक डा.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित लोगों को परामर्श देगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर मरीजों को दवाइयां और आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से उदासी, चिंता, घबराहट, नींद न आना, बिना कारण गुस्सा आना, ज्यादा तनाव या किसी प्रकार की मानसिक परेशानी हो तो वह शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क जांच और परामर्श का लाभ उठाएं। यह भी बताया कि मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed