बिल्सी। शनिवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में किसानों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने शाहजहांपुर जनपद के पुवायां में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का समर्थन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कि पुवायां में किसानों के समर्थन में यह धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने तहसीलदार प्रभा सिंह को दिए ज्ञापन में मांग की कि पुवायां में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और पीड़ित किसानों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक पुवायां में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने का समाधान नहीं होगा, तब तक शाहजहांपुर में आंदोलन जारी रहेगा। जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस मौके पर शैलेश कुमार, इरशाद, रजनीश, जगपाल, रहीश अहमद, बाबू, राम सिंह, अब्बास अली सहित कई किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *