बिल्सी। बदायूं जिले में मनरेगा कर्मियों का पिछले करीब 25 से 30 माह से मानदेय और ईपीएफ भुगतान लंबित होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसे लेकर रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन विकास खंड अंबियापुर के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए डीएम व जिला कार्यक्रम समन्वयक को संबोधित बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र भुगतान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में कार्यरत मनरेगा कर्मी-ग्राम रोजगार सेवक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, तकनीकी सहायक व अन्य संविदा कर्मचारी-लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराने और 10 से 15 मार्च के बीच क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने की योजना है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेर सिंह, अजय कुमार सिंह, मुनीश कुमार, पंकज भारद्वाज, गजराज सिंह, शेर बहादुर सिंह, वीर सिंह, परमानन्द, श्यामवीर, भगवान सिंह, हेमपाल, सुरेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed