एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों – अजीत यादव
गोण्डा – गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार 13 वर्षीय अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए गोंडा हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक इरकान बहराइच जिले के जरवल क्षेत्र का रहने वाला था और अपने ननिहाल आया हुआ था। हादसा लखनऊ रोड ब्लॉक के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में मातम छा गया ।
