यूपी- बीते 6 मार्च को यूपीएससी 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जहां पर लोगों को अपने परिणाम के लिए इंतजार था। अब परिणाम आने के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है।वही परिणाम में सबसे ज्यादा तेली साहू समाज के कैंडिडेट सफल रहे। जिसके बाद समाज में खुशी की लहर है।

शायद ये पहला बैच है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में तेली समाज के धुरंधरों ने परचम लहराया। बता दें की परिणाम को लेकर सभी की धड़कनें तेज थी। अब परिणाम आने के बाद लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। साहू समाज के तमाम संगठनों द्वारा समाज के सफल उम्मीदवारों को बधाईयां दी जा रही है। संगठनों को आशा है की अब साहू समाज का युवा अपना लोहा मनवा रहा है। इसी के साथ हमारी भागीदारी भी बढ़ने वाली है। संगठनों ने कहा हमारे समाज के युवाओं में इतिहास रचने का हुनर है। अब तक हमारे हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। हमें वंचित किया गया, लेकिन अब हमारे समाज के युवाओं ने ठान लिया है, और इतिहास बनाना है। हमारा समाज जाग चुका है। संगठनों का मानना है की इतनी संख्या में समाज के युवाओं का सफल होना कहीं न कहीं समाज को मजबूती देगा।

दरअसल, यूपीएससी 2025 के परिणाम में तेली समाज का दबदबा रहा। रिकार्ड 31 उम्मीदवारो का चयन सिविल सेवा में हुआ। इसी के साथ ये उम्मीदवार अपने समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गये। समाज में हर तरफ इन्हीं की चर्चा है। इससे लोगों को आशा है की प्रशासनिक भागीदारी बढ़ने से समाज को न्याय मिलेगा। उनके हितो की रक्षा होगी। उनकी बातों को सुना जायेगा। जिसको लेकर तेली समाज में काफी खुशी की लहर है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed