जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में श्री श्याम परिवार की ओर से हर वर्ष किया जाता है होली के शुभ अवसर पर श्री श्याम महोत्सव जिसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार व छप्पन भोग की व्यवस्था की जाती है साथ ही भंडारे का भी आयोजन होता है इसी क्रम में दिनांक 7-3-26 को देवी मंदिर रसौली में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बाबा का गुणगान करने हरियाणा से साहिल शर्मा, फतेहपुर से आकाश गुप्ता, लखनऊ से वंतिका तिवारी ने अपने सुंदर सुंदर भजनों की उपस्थिति दी साथ ही दरबार में फूलों की होली भी खेली गई और आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन भी किया गया रात्रि भर चले इस प्रोग्राम में थाना सफदरगंज प्रभारी अमर चौरसिया के साथ चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि भर मौजूद रहे सुबह बाबा की आरती के प्रस्चात भक्तों को छप्पन भोग वितरित किए गये इसी क्रम में कस्बे वासियों ने मुबारकपुर गांव निवासी अनुपम वर्मा का सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने पर फूल मालाओं व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर श्री श्याम परिवार सहित महाकाल कांवरिया संघ व श्री दुर्गा पूजा समारोह समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *