*रिपोर्टर आकाश मिश्र* *बहुआयामी समाचार**मितौली खीरी, 8 मार्च 2026।* गन्ना छीलने जा रहे दो युवकों को सियार ने बुरी तरह से नोचकर घायल कर दिया। घायल दोनों युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम में इलाज जारी है। पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत वन रेंज बेहजम के बरुई गांव का है। जहां दिनांक 8 मार्च दिन रविवार को सुबह करीब 9 बजे बरुई गांव निवासी सुरेश कुमार वर्मा अपने एक साथी के साथ खेत पर गन्ना छीलने जा रहे थे। रास्ते में अचानक झाड़ियों से निकलकर आए एक जंगली सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने दोनों युवकों को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।हमले के दौरान युवकों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख सियार वहां से भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि बरुई गांव और आसपास के खेतों में पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे किसानों और खेतों में काम करने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है और लोग खेतों में जाने से पहले सतर्कता बरत रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर ऐसे जंगली जानवरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *