बहुआयामी समाचार | विशेष रिपोर्ट,
मुजफ्फरनगर।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी से नारायणी — मौन शक्ति से निर्णायक शक्ति” की भावना के साथ मुजफ्फरनगर की मेधावी बेटी डॉ. प्रिंसी वर्मा को सम्मानित किया गया। समाज की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों ने कहा कि आज हर उपलब्धि के पीछे महिला शक्ति का योगदान स्पष्ट दिखाई देता है।

इस अवसर पर नगर के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ. प्रिंसी वर्मा को ममतामयी आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, करियर काउंसलर आर्यन कौशिक, तथा बीआईटी भगवंत इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर पुष्पनील वर्मा एवं चेयरमैन अनिल सिंह ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सभी वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। “नारी ही नारायणी है” के संदेश के साथ महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देने का संकल्प भी दोहराया गया।
रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
MD News – बहुआयामी समाचार
मुजफ्फरनगर
