
अनिल यादव एम डी न्यूज चैनल
आगामी गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। बीपी मवई उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले रानी मऊ फीडर और रायपुर फीडर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की व्यापक चेकिंग और मरम्मत अभियान बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। विभाग की टीम लगातार गांवों में पहुंचकर ट्रांसफार्मरों की स्थिति की जांच कर रही है और जहां भी कोई तकनीकी खराबी मिल रही है उसे तुरंत ठीक किया जा रहा है।
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने के कारण अक्सर ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड पड़ जाता है, जिससे फाल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या सामने आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार बिजली विभाग ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रांसफार्मर, एलटी केबल और अन्य उपकरणों की व्यापक जांच शुरू कर दी है।
लाइनमैन संतोष कुमार यादव और नेपेंद्र कुमार वर्मा राजीव वर्मा हुआ रामकुमार न्यू मवई फीडर व नेवरा फीडर ने बताया कि बीते वर्षों में गर्मी के दौरान कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में खराबी और ओवरलोड की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उसी अनुभव को देखते हुए इस बार गर्मी शुरू होने से पहले ही पूरे क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की चेकिंग और दुरुस्ती का काम तेजी से कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बीपी मवई उपकेंद्र के जेई पारुल सिन्हा और एसडीओ अभय सिंह के निर्देश पर रानी मऊ और रायपुर फीडर से जुड़े सभी गांवों में ट्रांसफार्मरों की जांच, एलटी केबल की मरम्मत और लाइन की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां जरूरत है वहां तुरंत सुधार कार्य कराया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
बिजली विभाग के इस विशेष अभियान से क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि इस बार गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। विभाग का प्रयास है कि समय रहते सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
