एम डी न्यूज़
बरेली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को महिलाओं व बालिकाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों-अंडर 13, 13 से 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक की प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मेरा युवा भारत की उप निदेशक पुष्पा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 1000 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।
