वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
बाबा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहापुर में प्रस्तावित बुद्ध गाथा कार्यक्रम को लेकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग करते हुए राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत भवानीपुर के अंतर्गत ग्राम बहापुर, तहसील रुदौली, जिला अयोध्या में दिनांक 13 मार्च 2026 से बुद्ध गाथा का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें कथावाचक के रूप में आर.एल. बौद्ध को आमंत्रित किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आर.एल. बौद्ध एक विवादित कथावाचक हैं और पूर्व में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया व यूट्यूब पर सामने आए हैं, जिनमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।
ज्ञापन में थाना प्रभारी से मांग की गई कि कार्यक्रम की अनुमति निरस्त की जाए। यदि अनुमति दी जाती है तो संपूर्ण कथा की वीडियोग्राफी कराई जाए तथा कथावाचक से पहले ही शपथ पत्र लिया जाए कि वह किसी भी धर्म या देवी-देवता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करेंगे। इसी शर्त पर कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग की गई है।
इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के जिला अध्यक्ष गिरजाकांत दीक्षित, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, भाजपा बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, राधे रमण पांडेय, एडवोकेट अनिल तिवारी, अमित तिवारी, हरि शंकर पांडेय सहित हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *