तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।की रिपोबाराबंकी,विकासखंड देवा की ग्राम पंचायत सरसौदी के ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद ने विकास कार्य करने में जनपद में अपनी अलग पहचान बनाई है, सबसे पहले डॉक्टर अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया,उसके बाद पन्द्रहवां/पंचम राज्य वित्त आयोग योजना अंतर्गत वर्ष 2025 -26 में ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति प्रवेश द्वार ग्राम पंचायत सरसौदी का निर्माण कराया गया है,जिसका उद्घाटन विकासखंड देवा के ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में फीता काटकर ग्राम वासियों की उपस्थिति में किया गया,इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम विकास अधिकारी सपना श्रीवास्तव,आर पी गौतम एडवोकेट,पंचायत सहायक अक्षरा यादव,महेश बौद्ध, सफीक अहमद,सरबजीत वर्मा, गोविंद जाटव,भानु वर्मा,कुंदन रावत,मन्नू नाई,साजन बौद्ध, शैलेश रावत,रामचंद्र सूर्यवंशी, बृजेंद्र कुमार,परागी प्रसाद, गोपाल,बाबूलाल मिस्त्री,राम बक्श गौतम प्रधान तिनदोला, दिनेश मुंशी,बालक राम, मायाराम,राजेंद्र कुमार,कन्हैया लाल,चंद्रिका प्रसाद,राम सिंह गौतम,राम मनोहर,अजय गौतम,नेता रामविलास,हेमराज गौतम,राम लखन,प्रेम शंकर, राजू बानिया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद बाराबंकी में ग्राम पंचायत सरसौदी के ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद गौतम ने जो ऐतिहासिक विकास कार्य किया है इसके लिए लोग सांसद विधायक के चक्कर लगाते हैं, इनके विकास कर को देखकर दूसरे ग्राम प्रधान सीख ले रहे हैं, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने की एक पहल प्रधान ने किया है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *