
MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित व वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुढ़ाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार राजीव पुत्र इकबाल सिंह, निवासी ग्राम वैली, थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 40 वर्ष) को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बुढ़ाना में मु0अ0सं0 85/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
बताया गया कि 24 फरवरी 2026 को थाना बुढ़ाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोपी पर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में 08 मार्च 2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 मोहित कुमार तिवारी
हैड कांस्टेबल अमित कुमार (481)
कांस्टेबल पवन शर्मा (1015)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
![]()
