रिपोर्ट धीरेन्द्र कुमार
बाराबंकी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2026 को रामनगर रेंज अंतर्गत देवली पौधशाला में एक महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधशाला में कार्यरत दैनिक श्रमिक महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला श्रमिकों को उपहार स्वरूप साड़ी एवं मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा मिठाई वितरित कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज के समय में महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। चाहे शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल या सामाजिक क्षेत्र हो, महिलाएं निरंतर आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस दौरान महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना तथा उन्हें और अधिक सशक्त एवं जागरूक बनाना था।

इस अवसर पर वन क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती अल्पना पांडे, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री मनोज सिंह यादव, वन दरोगा सचिन पटेल सहित दुर्गेश यादव,नीरज, शिवकुमार, रामानंद सहित विभाग के अन्य कर्मचारी एवं श्रमिक महिलाएं उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

