वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के लगी पुलिस टीम को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। अवगत कराना है आगामी उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 14.03.2026 तथा दिनांक 15.03.2026 को दो पालियों में प्रस्तावित है परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है। आज दिनांक 12.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हाल में परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीयो को सूचित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, पुलिस उपाधीक्षक पर्यवेक्षक जगदीश कालीरमन, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह, सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed