एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

आज दिनांक 12.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मीरापुर पर कराए गए सौन्दर्यकरण कार्यों, एवं नव विकसित व्यवस्थाओं का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रुपाली रॉय उपस्थिति रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मीरापुर परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए नव निर्मित बात्सल्य कक्ष, का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह कक्ष विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए तैयार किया गया है जहां उनके खेलने, पढ़ने तथा रचनात्मक गतिविधियों के लिए अनुकूल एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।ओर बच्चों को चॉकलेट भी बढ़ गई। इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मीरापुर में नव विकसित आदर्श बैरक का भी उद्घाटन किया गया। इस आदर्श बैरक में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें बेड, स्टोरेज ,की सुविधा, व्यक्तिगत अलमारियां, आदि शामिल हैं। इसके साथ ही थाना परिसर में स्थित किचन, मैस, साइबर हेल्प डेस्क एवं मालखाने को भी उन्नत एवं सुव्यवस्थित किया गया है। किचन व मैस में पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर भोजन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित भोजन उपलब्ध हो सके। साइबर हेल्प डेस्क को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है, जिससे साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जा सके तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। एवंम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम के चौकीदारो के कार्य को देखते हुए उन्हें भी नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed