महराजगंज।घरेलू रसोई गैस की समस्या को देखते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिठौरा इंडेन गैस एजेंसी ने नई व्यवस्था लागू किया गया है। अब उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए एजेंसी पर लंबी लाइन में खडा नहीं होना पड़ेगा। वे अपने घर बैठे मोबाइल फोन से गैस की बुकिंग कर सकेंगे और बुकिंग के क्रम के अनुसार उन्हें सूचना देकर गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

इंडियन गैस एजेंसी की प्रोपराइटर अस्मिता चंद ने बताया कि गैस की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है। पहले कई उपभोक्ताओं को एजेंसी या गोदाम तक आने के लिए व्यक्ति नही मिल पाता था, जिससे वे गैस लेने से वंचित रह जाते थे।मोबाइल से बुकिंग करेंगे और जैसे- जैसे उनका नंबर आएगा, उन्हें सूचित किया जाएगा। इसके बाद वे आसानी से अपना गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रिफिल की कम उपलब्धता के कारण होम डिलीवरी की सुविधा पूरी तरह से नही हो पा रही है, जिससे कुछ उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी।

जिसको लेकर एजेंसी व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य होने पर पहले की तरह सभी सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *