रिपोर्ट आलोक मालपाणी एमडी न्यूज

बदायूँ/उत्तर प्रदेश : जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर आमजनमानस में भ्रम की स्थिति देखी जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों तथा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल माध्यम से गैस बुक कर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई है, वे संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप अथवा अपनी गैस एजेंसी पर संपर्क कर तत्काल ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी गैस एजेंसियों पर केवाईसी एवं ऑनलाइन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क भी खोले जा रहे हैं।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता एक रिफिल प्राप्त करने के 25 दिन बाद अगली रिफिल के लिए बुकिंग करा सकते हैं। घरेलू गैस बुकिंग अथवा रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता विक्रय अधिकारी इंडेन गैस (9911612079), विक्रय अधिकारी भारत गैस (9818016444), विक्रय अधिकारी एचपी गैस (8655436282) तथा जिला पूर्ति कार्यालय बदायूँ (9026775250) पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी एजेंसियों पर गैस सिलेंडर का स्टॉक तथा शासन, प्रशासन एवं तेल कंपनियों द्वारा जारी निर्देशों का उपभोक्ताओं के अवलोकनार्थ प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।