विनीत तिवारी लखीमपुर-खीरी एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी जनपद के विकासखंड बेहजम क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलचौरा के मजरा लखनापुर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विनोद कुमार फौजी के घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने की जानकारी सामने आ रही है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
✍️ रिपोर्ट: विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़, लखीमपुर खीरी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *