कन्नौज /बताते चले कि अलविदा जुम्मा के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा नगर के प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने, लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अलविदा जुम्मा के अवसर पर जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *