वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
रूदौली कोतवाली क्षेत्र के NH-27 पर तकिया कट के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक बेगनार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान महेश पुत्र विंधा, निवासी ग्राम चितई का पुरवा (कोतवाली रूदौली) तथा गुड्डू पुत्र राम सेवक के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह अपने हमराही रजत कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए घायलों को तत्काल CHC रूदौली पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *