एमडी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली

वाराणसी। रमजान के आखिरी शुक्रवार को पड़ने वाले अलविदा जुम्मे की नमाज हाथी की मुनौरा मस्जिद में सम्मान के साथ अदा की गई। दोपहर 12बजे से ही मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अल्लाह की इबादत करते हुए मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद इमामों ने रमजान की फजीलत और इंसानियत, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
अलविदा जुम्मे के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की।
अलविदा जुम्मा को लेकर मुस्लिम समुदाय में खास उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *