मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी रूपाली राॅय, के दिशा निर्देशन में एवंम थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिहं यादव, के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक,13, 03,2026, को थाना रामराज पर आगामी त्यौहार ईद को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी ने पहले सभी को ईद की शुभकामनाएं दी और कहा ईदगाहों व मस्जिदों के आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए मीटिंग में आए व्यक्तियों द्वारा थाना प्रभारी से बिजली की समस्या को लेकर बात कही गई थाना प्रभारी द्वारा बिजली की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया तथा ईद के त्योहार को सभी मिलजुल कर बनाएं । तथा ईद का त्योहार शांति का प्रतीक है। सभी धर्म गुरुओं को इसका सम्मान करना चाहिए। तथा कहा कि कोई भी सड़क पर नमाज न अदा करें क्योंकि सड़क अपवित्र रहती है । वहां नमाज हो ही नहीं सकती । थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि अपने ईद के त्यौहार को खुशी से बनाएं मीटिंग में ग्राम पुट्टी इब्राहिमपुर के धर्म गुरु हाफिज कयूम, हाफिज मोहम्मद अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काले खाॅ, शमशाद सैफी, सलीम, रूखशीद अहमद, तस्लीम, व ग्राम हासमपुर से खान मोहम्मद, हफीज मोहम्मद बाबर, हाफिज मोहम्मद इमरान,,व अक्षय प्रधान, आदि मौजूद रहे। धर्मगुरुओं ने भी अपने अपने विचार रखें और कहां ईद के त्यौहार को शांति से बनाएं सभी एक साथ एक मिलजुल कर रहे हैं। ईद का त्यौहार एक मिलन समारोह जैसा त्यौहार है। सभी एक दूसरे के गले मिलकर त्यौहार को मानते हैं। ओर कहा भाईचारे के साथ त्यौहार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *