रिपोर्ट रमाकांत

अपनी मेहनत और चरित्र के दम पर प्राप्त होगी सफलता- पंडित बाबा महाराज

कस्बा गोवर्धन के श्री बाबू लाल महाविद्यालय का बरसाना में आयोजित हुए सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज के परम संत विनोद बाबा महाराज के वरिष्ठ शिष्य पंडित बाबा महाराज के कर कमलों के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। दीप प्रज्वलन में बाबा महाराज के साथ श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ,उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ धीरज कौशिक आदि सम्मिलित रहे।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बालकों को मोबाइल से दूरी बनाकर अपने चरित्र के दम पर सफलता प्राप्त करनी चाहिए। आज मीडिया के माध्यम से बहुत ही भ्रामक और चरित्र बिगड़ने वाली सामग्री बालकों में बांटी जा रही है। जिसे रोकने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम के अपने संबोधन में श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास की बात की। वही श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र बताएं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक के द्वारा किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में बालकों ने आध्यात्मिक छवि का प्रदर्शन किया तथा राधा कृष्ण की कविताओं और गीतों का प्रदर्शन किया। फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही सभी श्रोता और बरसाना निवासी आनंद में ओत प्रोत हो गए। नगर पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव शर्मा ने सभी का हार्दिक धन्यवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार कान्हा यादव,राजनी ठाकुर, डॉ एस वी गौतम डॉ नवीन पाल, डॉ अनूप कुमार अग्रवाल,डॉ मुक्ति सिंह, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ राधा उपाध्याय, डॉ नवीन पाल, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ दिनेश तेवतिया, डॉ रेखा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में यश शर्मा तनु सचिन राधा प्रिया मोहिनी कविता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *