ब्रेकिंग न्यूज़

MD News – बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन

बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी शाहजहांपुर रोड क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहबाद पुत्र बलवीर निवासी ग्राम मोंढा थाना झिंझाना जनपद शामली (उम्र लगभग 35 वर्ष) बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *