लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।

मितौली की मस्जिदों में उमड़ी भीड़, पुलिस रहीं मुस्तैद।
मितौली खीरी। मितौली में रमजान माह के अंतिम जुमे यानी अलविदा की नमाज़ अकीद्त और एहतराम के साथ शांतिपूर्वक अदा की गई। इस अवसर पर कस्बे की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज़ी उमड़े। रोजेदारों ने नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन,भाईचारा और खुशहाली की दुआएं मांगी।
अलविदा की नमाज़ के अवसर पर सुबह से ही कस्बे की मस्जिदों के आसपास उत्साह और चहल-पहल देखी गई। शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मस्जिदों के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव और थाना प्रभारी मितौली महेश पाठक ने पुलिस बल के साथ विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में नमाज पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *