युसूफ खान ब्यूरो चीफ एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
बिलासपुर। रामपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मोहिबुल्ला नदवी साहब की सांसद निधि से विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर विधानसभा के ग्राम बमनपुरा स्थित जामा मस्जिद चौराहे पर एक भव्य हाई मास्क लाइट की स्थापना की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस व्यस्त चौराहे पर लंबे समय से अंधेरा छाया रहता था, जिससे नमाजियों और राहगीरों को रात के वक्त आवाजाही में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय ग्रामीणों की इस जायज़ मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद साहब ने फौरन लाइट की मंजूरी दी और इसे स्थापित कराकर क्षेत्र को रोशन किया है।
इस लाइट का विधिवत शुभारंभ जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना नईम साहब नें स्विच ऑन कर किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान साजिद खां, जाहिद खां, सनवर खां. बब्बन खां. युसूफ खां,भूरा खां और जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नईम साहब इस मौके पर मौजूद रहे इलाका रोशनी से सराबोर हो उठा।
ग्राम वासियों ने एक स्वर में सांसद मोहिबुल्ला नदवी साहब के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया । जामा मस्जिद के इमाम ने सांसद जी के इस खिदमती जज्बे को सलाम करते हुए उनकी सेहत, सलामती और उम्र में बरकत की दुआ की। उन्होंने कहा, “हमारी दुआ है कि सांसद साहब इसी तरह बिना किसी भेदभाव के आवाम की खिदमत अंजाम देते रहें।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे और विकास की इस नई रोशनी का स्वागत किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *