
वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 20 मार्च शुक्रवार को माँ कामाख्या धाम में संपन्न होगा।
ज्ञात हो कि नवरात्रि के प्रथम दिन बृहस्पतिवार से बासंतिक नवरात्रि प्रारम्भ हो रहा है इस बार नवरात्रि के प्रथम दिन से माँ कामाख्या धाम महोत्सव प्रारम्भ होगा। नवरात्रि के द्वितीय दिन शुक्रवार को माँ कामाख्या परिसर में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की उपस्थित में शादी समारोह संपन्न होगा उक्त कार्यक्रम की जानकारी ए.डी.ओ. समाज कल्याण रुदौली श्री रवीश मिश्रा नें दी पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव नें बताया कि प्रदेश में यह पहला अवसर है जब किसी विधानसभा में एक माह बाद पुनः शहनाई बजने जा रही है।
