रिपोर्ट-सलीम जावेद
वाराणसी कमिश्नरेट में प्रशासनिक बदलाव के तहत सोमवार को एक भावनात्मक विदाई और औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त लाइन डॉ. ईशान सोनी को विदाई दी गई, वहीं नवागंतुक अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत किया गया।

ईशान सोनी को भावभीनी विदाई
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डॉ. ईशान सोनी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

लिपि नागयाच का स्वागत
इसी मौके पर न्यू नियुक्त अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच का स्वागत किया गया।
मोहित अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर शिवहरी मीणा समेत कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
