खीरी।संविधान निर्माता मानवता की मूर्ति शोषित पीड़ित दलितों के मसीहा नारी के मुक्तिदाता भारत मे समता स्वतंत्रता भाईचारे और न्याय प्रतिस्थापित करने वाले बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती नौरंगाबाद पंचायत में बने अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई जिसमे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह प्रधान प्रतिनिधि यदुवेंद्र अवस्थी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमपति दिवाकर ने बाबा साहब के चित्र पर उत्सव पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी केक काट कर बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

सभी ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का भारत के लोकतंत्र में योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक है और हमें उनके दिखाएं मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं इस मौके पर डॉ पौरुष कुमार,ओमप्रकाश पाल, जसप्रीत सिंह, ध्रुव कुमार यादव,अनुज कुमार,अध्यापक सुधीर कुमार,दीपक अवस्थी, सोनू यादव विनोद कुमार गुप्ता, अभय राज, दीपक कुमार, संदीप गौतम, राजेंद्र गौतम ,राजा, नरेंद्र गौतम, बाल गोविंद ,प्रदीप गौतम, दिलीप गौतम, रंजीत, विपिन, अवनीश ,नंदकिशोर, राजेश, मोतीलाल, मनोहर लाल, सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर-मकसूद अली
एम डी न्यूज़
सिंगाही खीरी
