महराजगंज।जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का स्थानांतरण फिरोजाबाद जनपद हुआ है। उनके साथ अंतरण के बाद उनके एक वर्ष के कार्यकाल की चर्चा आमजन कर रहा है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का कार्यकाल प्रशासनिक नवाचार, जनसरोकार और विकास के कई महत्वपूर्ण आयाम के गढ़ने के लोग याद कर रहे हैं।

डीएम के नेतृत्व में बी-पैक्स महासदस्यता अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिली। इस अभियान के तहत 1.30 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए तथा सहकारी समितियों को 2.20 करोड़ रुपये की अंश पूंजी प्राप्त हुई, जिससे महराजगंज प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। इस पूंजी के मिलने से न सिर्फ समितियों का व्यापार बढ़ा बल्कि किसानों को रबी सत्र में खाद की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ा, जो कि जिला प्रशासन के लिए पहले एक चुनौती बनकर आता था।साथ ही, विगत एक वर्ष में लबे समय से निष्क्रिय पड़ी 34 सहकारी समितियों को पुनः सक्रिय कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ‘विरासत वृक्ष अभियान’ एक अभिनव पहल के रूप में उभरा, जिसके अंतर्गत लगभग 550 गांवों में प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व के वृक्षों को चिन्हित कर उनका संरक्षण सुनिश्चित किया गया। इसी क्रम में ‘सीटीयू निर्माण’ के माध्यम से गांवों के अनुपयोगी एवं गंदे स्थानों को विकसित कर उन्हें सार्वजनिक उपयोग के लिए उपयोगी बनाया गया, जिससे स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिला।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गोवंश के समुचित संरक्षण के लिए गौशालाओं का सुदृढ़ीकरण कराया। उनको सीसीटीवी कैमरे से लैस कर आईसीसीसी से जोड़ने का काम किया। खुद समय समय पर गौशालाओं का ऑनलाइन निरीक्षण करते रहे। इससे गौशालाओं की स्थिति में सुधार हुआ।

डीएम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया। इस अभियान में जनपद का नाम देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि रही। इसके साथ ही ‘कस्तूरबा मेंटरशिप प्रोग्राम’ के माध्यम से महिला अधिकारियों की देखरेख में बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। ‘रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष’ के अंतर्गत विगत 10 वर्षों से लंबित लगभग 500 प्रकरणों का निस्तारण मात्र दो माह में किया गया। इससे पोस्को और अन्य लैंगिक अपराधों की शिकार बच्चियों। और महिलाओं को एक से दस लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। यह पहल संवेदनशील प्रशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण रही।

डीएम ने राजस्व एवं प्रशासनिक सुधारों में ‘फॉर्मर रजिस्ट्री’ अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया। इस दौरान अधिकारीगण प्रातः 6:30 से 8:30 बजे तक गांवों में घर-घर जाकर फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य संपादित कर रहे हैं, जिसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग स्वयं जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा ‘एसआईआर’ का कार्य भी समयबद्ध एवं विवादरहित रूप से संपन्न हुआ, जिसकी सभी राजनीतिक दलों द्वारा सराहना की गई। इस दौरान जिलाधिकारी का एसआईआर की बात जिलाधिकारी के साथ एक अभिनव प्रयोग रहा। इसके माध्यम से लोग सीधे जिलाधिकारी को अपनी एसआईआर संबंधी समस्याओं से अवगत करा सकते थे। इसके अतिरिक्त, तीन वर्षों से अधिक पुराने वादों का भी मिशन मोड में प्रभावी निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी की संवेदनशीलता नेपाल में हुई बस दुर्घटना के दौरान देखने को मिली। जब जिलाधिकारी ने नेपाल प्रशासन के साथ त्वरित संवाद और कार्रवाई करते हुए श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का काम किया और उन्हें सुरक्षित भारत लाकर समुचित उपचार सुनिश्चित कराया। जिलाधिकारी का कार्यकाल महराजगंज के लिए विकास, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का प्रतीक रहा है और उनके द्वारा स्थापित कार्यसंस्कृति और नवाचार भविष्य के लिए भी प्रभावी बने रहेंगे।

जनपदवासियों एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नए दायित्वों में सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।