रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कसौधन

निचलौल (महराजगंज)।जनपद भ्रमण के आधिकारिक कार्यक्रम के तहत भारतीय रेलवे बोर्ड (NCR) के सलाहकार आलोक द्विवेदी का निचलौल आगमन हुआ। इस दौरान वे पत्रकार एकता संघ के कार्यालय पहुंचे, जहाँ भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद उनके स्वागत में लोगों और पत्रकारों का भारी हुजूम उमड़ा रहा।


खराब मौसम के कारण सलाहकार आलोक द्विवेदी अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से पहुंचे, लेकिन कार्यालय पर मौजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कार्यक्रम की अगुवाई पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे ने की। कार्यालय पहुंचते ही संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। संघ के संरक्षक रूपेश वर्मा ने माल्यार्पण कर उनका विशेष अभिनंदन किया।


प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने रेलवे सुविधाओं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी। सलाहकार आलोक द्विवेदी ने बेहद बेबाकी से सभी का जवाब दिया। पत्रकारों ने न केवल रेलवे से संबंधित मुख्य मुद्दों को उठाया, बल्कि पत्रकार हितों की रक्षा और सुरक्षा पर भी अपनी बात रखी। श्री द्विवेदी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पत्रकार गजेंद्र गुप्त, समीर सिद्दीकी,अश्वनी तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय,सलाउद्दीन खान एवं राजन गुप्ता, इनामुल्लाह खान, शम्भू मद्धेशिया, बिकाऊ कसौधन, सतीश गुप्ता सहित पूर्व प्रधान बचनु चौधरी, प्रवीण चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी और विनय प्रताप सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed