मोहनलालगंज/लखनऊ। तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी से भागूखेड़ा को जोड़ने वाला 6 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग पिछले एक साल से बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क के नाम पर यहां अब सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढों का जाल बचा है। डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और जगह-जगह 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि हल्की बारिश में ही पूरी सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

इस मार्ग से रोजाना भागूखेड़ा, सिसेंडी, धनुवासांड समेत दर्जन भर गांवों के करीब 5 हजार लोग आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। भागूखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चे रोजाना साइकिल से जान जोखिम में डालकर गड्ढों से बचते हुए स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीणो ने बताया कि पिछले महीने गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान ले जा रही एम्बुलेंस सड़क के गड्ढे में करीब 40 मिनट तक फंसी रही, बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं और चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर पास किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी धरातल पर एक तसला गिट्टी तक नहीं डाली गई। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के जेई-सहायक अभियंता तक कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार “बजट नहीं आया” कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता से बात करने पर उन्होंने कहा कि “प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।” वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने फोन उठाना बंद कर दिया है।

सड़क की दुर्दशा से नाराज सिसेंडी-भागूखेड़ा संघर्ष समिति ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो सिसेंडी चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने और तत्काल सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।