छिबरामऊ कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में व प्र0नि0 कपिल दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा मादक पदार्थ ले जाते समय 01 नफर अभियुक्त आशीष कश्यप पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम अलूपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को 100 शैया रोड ग्राम नगला दिलू मोड के पास से 5.00 कि0ग्रा0 गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त आशीष उपरोक्त के विरुद्ध थाना छिबरामऊ पर मु0अ0सं 199/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।