अवधेश कुमार सदर बाराबंकी एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

बाराबंकी के तहसील नवाबगंज के राजस्व निरीक्षक क्षेत्र सतरिख में तैनात कानूनगो हरिशंकर वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद मुंशी अखिलेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जैतपुर-भानमऊ रोड पर उस समय हुआ जब दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कानूनगो हरि शंकर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुंशी अखिलेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुंशी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कानूनगो की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और इमरजेंसी वार्ड के बाहर गमगीन माहौल देखने को मिला।
कानूनगो हरि शंकर वर्मा निवासी मऊ गोरपुर तहसील रामसनेहीघाट बताए जाते हैं। उनके परिवार में बड़ा बेटा रितेश वर्मा शिक्षक है, जबकि छोटा बेटा हिमांशु वर्मा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग और लेखपाल संघ के कई पदाधिकारी मौके व अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। घटना के बाद पूरे राजस्व विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *