रिपोर्टर राजकुमार एम डी न्यूज़ खैर अलीगढ

अलीगढ :-जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को खैर तहसील के मीटिंग हॉल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त रूप से दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।खास बात यह रही। कि दोनों वरिष्ठ अधिकारी बिना किसी काफिले के सादगीपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी एकल सरकारी गाड़ी से समाधान दिवस में पहुंचे, जिससे आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में जमीन विवाद, राजस्व संबंधी मामले, पुलिस शिकायतें, बिजली, पानी एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों से संवाद करते हुए कहा। कि शासन की प्राथमिकता है। कि आम नागरिकों को न्याय और उनकी समस्याओं का समाधान समय पर मिले। प्रशासन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील एवं पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी विभागों को जनता से संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed